कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी भेजकर माफी मांग ली है। अधीर ने चिट्ठी में लिखा- मैंने गलती से आपके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया। मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।
बुधवार को दिल्ली के विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। सत्ताधारी भाजपा सांसदों ने इसका जमकर विरोध किया, साथ ही अधीर और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की थी।