Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज 15 सीटों पर सिंगल ,5...

कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज 15 सीटों पर सिंगल ,5 सीटों पर 2 और 7 सीटों पर 3 नामों पर मंथन

भोपाल। कांग्रेस के भीतर से जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं उसके अनुसार मध्‍य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों को लेकर कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कवायद शुरू हो गया है। कांग्रेस में प्रत्याशियों की पहली सूची करीब-करीब पक्की हो गई है। इसमें 15 सीटों पर सिंगल नाम, 5 सीटों पर 2 नाम और 7 सीटों पर 3 नाम आ रहे हैं। हालांकि की अभी अधिकृत रूप से किसी नेता ने इसकी घोषणा नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सीएम कमलनाथ इन नामों की सूची एआईसीसी को भेजेंगे, जहां से प्रत्याशियों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। इधर, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच गए हैं और वहां पर आज शाम को उपचुनावों को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
कांग्रेस में टिकटों को लेकर कवायद तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर ने मीडिया को
बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने प्रत्याशियों के चुनाव के लिए तीन बार सर्वे कराया है। इसी आधार पर प्रत्याशियों के नामों की सूची एआईसीसी को भेजी जा रही है। इस पर अधिकृत सूची पर अभी विचार किया जाएगा। अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 15 सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिया गया है। वहीं 5 सीटों पर 2 नामों का पैनल तय किया है और 7 सीटों पर दो से तीन नाम के सुझाव अभी आए हैं। पार्टी जल्द ही पहली सूची के 15 नामों का ऐलान कर देगी। बताया जा रहा है कि कई सीटों पर जातीय समीकरणों की वजह से नाम तय करने में मुश्किलें आ रही हैं। सभी नाम तय होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यह सूची एआईसीसी को भेजेंगे।
भांडेर, गोहद, अंबाह, मेहगांव, मुरैना, दिमनी, ग्वालियर, जौरा, आगर, बमोरी, पोहरी, सांवेर, सुवासरा, हाटपिपलिया और बदनावर में सिंगल नाम पर सहमति करीब-करीब बन गई है। वहीं करेरा, सुमावली, सांची, मुंगावली, डबरा, सुरखी पर दो से तीन नामों पर चर्चा हो रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments