Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस विधायक का अनूठा कार्यक्रम सैकड़ों बच्चों को घुमाया मेला

कांग्रेस विधायक का अनूठा कार्यक्रम सैकड़ों बच्चों को घुमाया मेला

शासकीय विद्यालयों के लगभग 650 बच्चों को विधायक प्रवीण पाठक ने कराया मेला भ्रमण ।


ग्वालियर/ दक्षिण विधानसभा से विधायक श्री प्रवीण पाठक  ने  दो  शासकीय  विद्यालयों  के  बच्चों को ग्वालियर व्यापार मेले  का  भ्रमण कराया । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाजार एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंकन्दर कम्पू के करीब 650 से अधिक छात्र छात्राओं को मेला भ्रमण कराया
विधायक श्री पाठक ने बच्चों को मेला भ्रमण कराकर गत दिनों स्कूल भ्रमण के दौरान बच्चों से किए गए अपने वायदे को निभाया । विधायक श्री पाठक आज सुबह सर्वप्रथम सिकंदर कंपू स्थित स्कूल पहुंचे वहां से वे स्कूल के बच्चों के साथ ही बस में बैठ कर ग्वालियर व्यापार मेले पहुंचे वहां पहुंचकर विधायक श्री पाठक ने बच्चों के साथ झूलों का आनंद लिया  एवं भूत बंगला सहित अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। 
शासकीय स्कूल के बच्चों को किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह मेला भ्रमण कराए जाने की संभवत यह पहली घटना है ।
भ्रमण  मेला भ्रमण के दौरान बच्चों ने जमकर झूलों का लुत्फ लिया । बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। बच्चे सुबह जब बस में बैठ कर मेला भ्रमण के लिए जा रहे थे तब सभी बच्चों को स्नेक्स मुहैया कराया गया एवं मेला भ्रमण के बाद बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया एवं उसके बाद सभी बच्चों ने पुनः मेला भ्रमण कर सॉफ्टी खाई  और मेले का आनंद उठाया ।
इस मेला भ्रमण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन तथा अन्य कई समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे बच्चे सुरक्षित तरीके से मेला भ्रमण कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments