कमलनाथ सरकार ने की है धनप्रसाद की हत्या – पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य
ग्वालियर /जिंदा जलाये गये सागर के दलित युवक धन प्रसाद अहिरवार ने सरकार की उपेक्षा और शासन प्रशासन के लापरवाही के कारण दम तोडा अगर समय रहते उसकी चिंता की जाती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी धन प्रसाद की मौत नहीं हुई है बल्कि कमलनाथ सरकार ने उसकी हत्या की है यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कही। पत्रकार वार्ता में उनके साथ जिला महामंत्री महेश उमरैया अ.जा. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राजौरिया संभागीय मीडिया प्रभारी पवन सैन और मोर्चे के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र आर्य उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जिंदा जलाये जाने से पहले धन प्रसाद और उसके परिवार ने प्रशासन के सामने कई बार गुहार लगाई थी पर उसकी नहीं सुनी गई उसे जलाये जाने के बाद जब भा.ज.पा. ने इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया शुरू की तो प्रदेश सरकार की नींद खुली और उसे हमीदिया अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती करके तडपने के लिये छोड दिया गया।
श्री आर्य ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास वक्त नहीं कि पीडित परिवार सांत्वना दे और इससे अधिक शर्मनाक बात यह है कि धनप्रसाद की शव यात्रा में बलपूर्वक जनप्रतिनिधियों को पुलिस द्वारा रोका जाता है और समशान के गेट बंद कर दिये जाते है ये सरकार का असम्वेदनशील चेहरा है मानवीय दृष्टिकोण से भी सही नहीं है और संविधान विरोधी कृत्य है।
श्री आर्य ने कहा घटना की जानकारी दिल्ली में अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष श्री कथेरिया ने संज्ञान लेते हुये आयोग के उपाध्यक्ष को भोपाल भेजा भोपाल में उसकी हालत को देखकर उन्होने कहा युवक की हालत गंभीर है और उसके इलाज का समुचित प्रबंध किया जाना चाहिये उसके बाद उसे एयरलिफट करके दिल्ली भेजा लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी उसने दम तोड दिया।
श्री आर्य ने कहा कांग्रेस वैसे तो अनुसूचित जाति की दुहाई देती रहती है लेकिन अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण और साम्प्रदायिक्ता की बात आती है तो वोट बैंक को खुश करने के लिये किसी भी हद तक जा सकती है धनप्रसाद को मुस्लिम समाज के 30-35 लोगों की भीड ने जिंदा जलाया था आज वो गरीब व्यक्ति संसार में नहीं है भारतीय जनता पार्टी इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा करती है श्री आर्य ने कहा कांग्रेस सरकार का शर्म आना चाहिये कि इतनी बडी घटना हो गयी परन्तु मुख्यमंत्री और कोई मंत्री धनप्रसाद अहिरवार से मिलने नहीं गया। इस तरह की घटना देखकर मुझे लगता है कि कांग्रेस कम्युनिस्ट सपा और बसपा जैसे लोगों के प्रभाव में आकर ये आक्रमण किया जा रहा है।
श्री आर्य ने कहा आज पूरे मध्य प्रदेश में अजा मोर्चा द्वारा दलित विरोधी प्रदेश सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपे गये है।
प्रदेश भर में अजा मोर्चा ने ज्ञापन सौंपकर सागर के पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की
ग्वालियर। सागर में दलित युवक को जिंदा जलाए जाने और प्रदेश में विशेष वर्ग द्वारा दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने शनिवार को प्रदेशभर में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को कड़ी सजा देते हुए पीडित परिवार को न्याय देने की मांग की। ग्वालियर में पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार सभी संगठनात्मक जिलों में मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दलित वर्ग के लोगों को संरक्षण और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।
ग्वालियर में राज्यपाल के नाम एडीएम को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने एडीएम किशोर कान्याल को ज्ञापन सौंपा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा] जिला महामंत्री शरद गौतम] महेश उमरैया] रीना सोलंकी] अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राजौरिया] मोर्चा के जिले के अध्यक्ष धर्मेन्द्र आर्य] पप्पू बडौरी] पुरूषोत्तम टमोटिया] मनीष भीलवार] दिनेश बरैया] भारत शाक्य] हुकुमचंद भिडिया] मनीष मांझी] संतोष मांझी] रामौतार जाटव] महेन्द्र डागोर] बॉबी डोढी] नंद किशोर माहौर] बलराम मण्डेलिया] सतीष खटीक] प्रमोद बरैया] रामसिंह दोहरे] लालाराम खरे] बबीता धोलकर] राकेश थनवार] मोर्चा के सैंकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।