Homeदेशकाम आई सिंधिया से विनय सहस्त्रबुद्धे की मांग अमेरिकी जैज की तरह...

काम आई सिंधिया से विनय सहस्त्रबुद्धे की मांग अमेरिकी जैज की तरह भारतीय फ्लाइट में बजेगा भारतीय संगीत, मिनिस्ट्री ने लिखा पत्र

नई दिल्ली. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (Ministry of Civil Aviation) ने मंगलवार को सभी एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट्स से कहा कि वे अपनी फ्लाइट और टर्मिनल परिसर में भारतीय संगीत बजाने पर विचार करें. इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस यानी आईसीसीआर (ICCR) की ओर से श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने 23 दिसंबर को सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से भारतीय वाहकों द्वारा संचालित फ्लाइट्स में भारतीय संगीत (Indian Music) को बढ़ावा देने का अनुरोध किया था.

ICCR ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से किया था अनुरोध इसलिए, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने सोमवार को सभी एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट्स को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि दुनिया भर में अधिकतर एयरलाइंस कंपनियों द्वारा बजाया जाने वाला संगीत उस देश के लिए सर्वोत्कृष्ट होता है, जिससे एयरलाइन संबंधित है. उदाहरण के लिए, अमेरिकी एयरलाइन में जैज (Jazz) या ऑस्ट्रियाई एयरलाइन में मोजार्ट (Mozart) और मध्य पूर्व की एयरलाइन में अरब संगीत (Arab Music) बजाया जाता है.

मंत्रालय ने कहा, ”लेकिन इंडियन एयरलाइंस शायद ही कभी फ्लाइट में भारतीय संगीत बजाती है, जबकि हमारे संगीत की एक समृद्ध विरासत और संस्कृति है. इसमें कई चीजें ऐसी हैं जिस पर हर भारतीय वास्तव में गर्व करता है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments