Homeग्वालियर अंचलकिसान सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा ने जैविक खेती करने वाले किसानों...

किसान सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा ने जैविक खेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित

भाजपा सरकार है किसानों की हितैषी , किसानों के हित में किए जा रहे हैं सतत कार्य : शैजवलकर*

किसान मोर्चा ने जैविक खेती करने वाले किसानों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

ग्वालियर । भाजपा सरकार है किसानों की हितैषी , किसानों के हित में किए जा रहे हैं सतत कार्य । किसानों की आय को दोगुनी व उनकी उपज को अधिक मूल्य मिले इसके लिए प्रत्येक खेत को सिंचित करने के लिए नहरों का जाल , 10 घंटे बिजली सप्लाई , गांव व खेत को नगर व मंडी से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य भाजपा सरकार ने किये है । साथ ही योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है । यह बात ग्वालियर सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने ग्वालियर नगर में हुए भाजपा किसान मोर्चे के किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है । किसानों के लिए प्रतिवर्ष किसान प्रोत्साहन सम्मान राशि के साथ उनकी उपज का समर्थन मूल्य व शून्य प्रतिशत मूल्य पर किसान ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती का रुख करना पड़ेगा । भले ही एक या आधे एकड़ जैविक खेती की जाये, रासायनिक खाद से बीमारियों का अंबार आ गया है इसलिए रसायन मुक्त खेती करना चाहिए ।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री गिर्राज व्यास ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए की जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया, उन्होंने कहा कि अब शहर ही नहीं गाँव भी स्मार्ट होंगें. किसान सम्मेलन में जैविक खेती एवं नवाचार करने वाले किसानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । भाजपा किसान सम्मेलन में मध्यप्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राजू सेंगर विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री ढपली चौहान ने किया एवं आभार चिंटू परमार ने किया । इस अवसर पर कृष्णा शर्मा , पंकज बाजपेयी अरविंद गुर्जर , राजू यादव , मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments