बंधौली के जंगल में हुआ शॉर्ट एनकाउंटर: 10 हजार के इनामी था बदमाश
ग्वालियर 24नवंबर 2025/9ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र के बंधौली जंगलों में पुलिस और कुख्यात बदमाश कपिल यादव के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कपिल यादव के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित कपिल ने कुछ दिन पहले भाजपा नेता पर जमीनी विवाद के चलते जानलेवा हमला किया था। पुलिस को मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हाथ लगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।