श्योपुर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ बाढ़ प्रभावितों द्वारा की गई बदसलूकी व विरोध को मध्यप्रदेश शासन ने बेहद गम्भीरता से लिया है। महज 18 घण्टे के भीतर श्योपुर के
कलेक्टर एसपी सहित सीएमओ के तबादला आदेश जारी कर दिये गए हैं।
यहां के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव को हटाकर शिवम वर्मा को कलेक्टर की कमान सौंपी गई है वही एसपी श्री संपत उपाध्याय हटाए गए उनक जगह श्री अनुराग सुजानिया SP श्योपुर बनाएं गए इसके साथ ही श्योपुर की सीएमओ मिनी अग्रवाल को भी हटा दिया गया है। यहां के हालात को नियंत्रित करने के लिए फायरब्रांड
सीनियर IAS आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री निकुंज श्रीवास्तव को श्योपुर में मोर्चा सम्भालने भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को श्योपुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों में दौरा करने पहुंचे थे। लोगों की शिकायत थी कि उन्हें बाढ़ के पहले सूचना नहीं दी गई थी। जिला प्रशासन ने मुनादी भी नहीं करवाई। अब बाढ़ में उनका सब कुछ तबाह हो गया। गुस्साए लोग केंद्रीय मंत्री की गाड़ी के आगे भी लेट गए। साथ ही उनका घेराव भी किया। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ भी फेंक दिया।

