Homeग्वालियर अंचलकेआरजी कॉलेज में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन 27 अगस्त को

केआरजी कॉलेज में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन 27 अगस्त को

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन

ग्वालियर/ शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में विश्व बैंक परियोजना के तहत नवीन अकादमिक भवन निर्माण व उन्नयनीकरण कार्य का भूमिपूजन एवं सीआईएफ का लोकार्पण 27 अगस्त को होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी करेंगे।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर व क्षेत्रीय विधायक श्री प्रवीण पाठक को कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments