Homeग्वालियर अंचलकेन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर 14 फरवरी को ग्वालियर आयेंगे

केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर 14 फरवरी को ग्वालियर आयेंगे

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर / केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 14 फरवरी को ग्वालियर जिले के प्रवास पर आयेंगे। श्री तोमर इस दिन दोपहर लगभग 12 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर दोपहर 1.30 बजे मुरार जनपद पंचायत के ग्राम पारसेन पहुँचकर विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। श्री तोमर इस कार्यक्रम के बाद मोहना जायेंगे और वहाँ पर क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर सायंकाल 7 बजे वापस ग्वालियर पहुँचेंगे और शताब्दी एक्सप्रेस से नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments