Homeदेशकेन्द्रीय मंत्री तोमर ने देश के पहले खनिज संग्रहालय का...

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने देश के पहले खनिज संग्रहालय का किया शिलान्यास

 

 

CGHS सेवाओं का भी शुभारंभ, 50 हजार केन्द्रीय कर्मचारी होंगे लाभान्वित.एस्ट्रोटर्फ का भी शिलान्यास.

ग्वालियर, 9 मार्च./सांसद एवं केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर के चेंबर आफ कामर्स में देश के पहले खनिज संग्रहालय का  शिलान्यास,  CGHS सेवाओं का शुभारंभ  तथा अंचल में खेलों को प्रोत्साहन की दृष्टि से एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास किया.

नरेंद्र सिंह तोमर ने खनन संग्रहालय (Geo Science Musium) का शिलान्यास करते हुए कहा कि भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग का गठन 1851 में किया गया था, अपनी 168 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के दौरान इस विभाग ने भारतीय उप महाद्वीप में पाए जाने वाले विभिन्न खनिजों, चट्टानों, उल्कापिंडों, जीवाश्मों आदि के नमूनों को संग्रहित कर संरक्षित किया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अपनी समृद्ध भू वैज्ञानिक परिवेश, विशाल खनिज भंडारों व वृहद जीवाश्म जिसमें करोड़ों वर्ष पुराने डायनोसोर व लगभग 500 वर्ष पुराने मानव जीवाश्म शामिल हैं, के लिए पूरे भारत तथा विश्व में जाना जाता है। देश की एक मात्र हीरा उत्पादन की खान भी मध्यप्रदेश के पन्ना में ही पायी जाती है। इस कारण से भी ग्वालियर को उक्त संग्रहालय के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि मुझे आप सबको बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि अभी हाल ही में छतरपुर में एक खदान से प्राप्त हीरे को भी इसी संग्रहालय में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि उक्त प्रयोजन हेतु नगर निगम ग्वालियर ने महती भूमिका अदा करते हुए महाराज बाड़े पर भवन उपलब्ध कराया है। इस म्यूजियम के निर्माण पर 35 करोड़ की लागत आएगी, जिसका रखरखाव भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कि मध्यप्रदेश के सागर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, रीवा आदि विश्वविद्यालय में भू विज्ञान की स्नातकोत्तर  विषय की कक्षायें है, लेकिन आज भी इन विश्वविद्यालयों में जीवाश्मों पर शोध करने के लिए प्रदेश के बाहर जाना पड़ता है। इस म्यूजियम में संग्रहित जीवाश्म शोध के लिए उपलब्ध रहेंगे। आरम्भ में भू विज्ञानं सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री हेमराज सुर्यवंशी ने खनन मंत्री श्री तोमर का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।

CGHS सेवाओं का शुभारंभ

केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह  तोमर ने आज चेंबर आफ कार्मस में भारत सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत/सेवानिवृत्त 50 हजार शासकीय सेवकों के उपचार के लिये  CGHS वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ किया.

अभी तक मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में केन्द्र सरकार सरकार स्वास्थ्य योजनान्तर्गत वैलनेस सेंटर खोले गये हैं. ग्वालियर में निवासरत पेंशनर्स एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को वृद्धावस्था एवं शारीरिक अशक्तता के कारण भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में संचालित वैलनेस सेंटर जाना पड़ता था, जो कि अब नहीं जाना पड़ेगा.

CGHS वेलनेस सेंटर केन्द्रीय कर्मचारियों के थाटीपुर स्थित आवासक्षेत्र शास्त्री नगर में स्थापित किया गया है.इस अवसर पर CGHS के अपर निदेशक मंजुल कुमारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा केंद्रीय सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री. वी.के. गोयल, महाचिव श्री विनोद सूरी  आदि उपस्थित थे.

*इन विभागों के कार्यरत/सेवानिवृत्त शासकीय सेवक होंगे लाभान्वित.*

भारत सरकार के महालेखाकार, दूरसंचार, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन, डाक, इंडियन एयर लाईंस, उत्तर मध्य रेलवे, केन्द्रीय नारकोटिक्स, आयकर, सेंट्रल एक्सरसाइज, क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, एल एन आई पी ई, आई आई टी एम, पुरातत्व,केन्द्रीय सामान्य भविष्य कार्यालय, बी एस एफ,सी आर पी एफ, एयरफोर्स, भारतीय सेना, भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास, केन्द्रीय आलू फार्म, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल सैंपल सर्वे, राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण तथा मुरार छावनी बोर्ड आदि.

एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास

श्री तोमर ने खेलों को प्रोत्साहन देने कि दृष्टि से केंद्र सरकार के रेल एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। ज्ञातव्य हो कि इस मैदान पर पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर कि हॉकी प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी, जिसे LNIPE के मैदान पर कराना पड़ा था। इस एस्ट्रोटर्फ हेतु रेल एवं खेल विभाग दोनों ने ढाई-ढाई करोड़ रूपये दिए हैं।

उपरोक्त तीनों आयोजनों में मुरैना सांसद  अनूप मिश्रा एवं महापौर  विवेक शेजवलकर भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments