Homeग्वालियर अंचलकेन्द्रीय मंत्री सिंधिया 27 व 28 अगस्त को ग्वालियर-चंबल संभाग के...

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 27 व 28 अगस्त को ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रवास पर,यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा और प्रभावित गाँवों के लोगों से होंगे रूबरू

ग्वालियर / केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 27 व 28 अगस्त को ग्वालियर व चंबल संभाग के प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंधिया इस दौरान दोनों संभागों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से रूबरू होंगे और अधिकारियों की बैठक लेकर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 27 अगस्त को प्रात: 8.30 बजे ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर, मुरैना व भिण्ड जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिये निकलेंगे। श्री सिंधिया 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे ग्वालियर से गुना व अशोकनगर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए हैलीकॉप्टर से जायेंगे। श्री सिंधिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद भोपाल पहुँचकर वायुयान द्वारा नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments