Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री चौहान 28 अगस्त को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आयेंगे

मुख्यमंत्री चौहान 28 अगस्त को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आयेंगे

ग्वालियर/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 28 अगस्त को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस दिन प्रात: 10.30 बजे वायु मार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। यहाँ से हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया के लिये रवाना होंगे। दतिया में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर लगभग 12.30 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहाँ से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments