Homeखेलकेन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में होगा 51वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता बालिका वर्ग...

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में होगा 51वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता बालिका वर्ग का आयोजन

ग्वालियर / केन्द्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार द्वारा 51वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता बालिका वर्ग का आयोजन ग्वालियर में किया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालय पाँच दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2022 तक आयोजित कर रहा है।

प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्र.-1 श्री गौरव द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 अक्टूबर को सुबह 9 बजे केन्द्रीय विद्यालय क्र.-1 में किया जायेगा। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति केन्द्रीय विद्यालय क्र.-1 एवं कुलपति लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान ग्वालियर प्रो. विवेक पाण्डेय होंगे। प्रतियोगिता का समापन 19 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे केन्द्रीय विद्यालय क्र-1 में होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments