Homeदेशकेरल में फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक की हत्या, शक...

केरल में फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक की हत्या, शक की सुई सत्ताधारी कम्युनिस्ट पर

 घटना रविवार दोपहर की है। आनंदन अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी कार में कुछ लोग उनके करीब आए और आनंदन पर हमला कर दिया।
– गंभीर रूप से जख्मी आनंदन को करीब के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना के पीछे सीपीआई-एम के वर्कर्स का हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों की तलाश की जा रही है।

– 23 साल के आनंदन ब्रम्हाकुलम के रहने वाले थे। 2013 में उन पर सीपीआई-एम के एक वर्कर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था।
– बीजेपी का आरोप है कि 2001 से अब तक केरल में 120 RSS वर्कर की हत्या की जा चुकी है। इनमें से 84 तो सिर्फ कन्नूर में मारे गए। पार्टी का यह भी आरोप है कि पिनरई विजयन के सीएम बनने के बाद 14 RSS कार्यकर्ताओं की हत्या हुई।
– दूसरी तरफ, सीपीआई-एम का आरोप है कि राज्य में हिंसा की वजह RSS और बीजेपी हैं। उनके वर्कर्स सीपीआई-एम के कार्यकर्ताओं पर हमले करते हैं।
– केरल में सीपीआई-एम की सरकार है। बीजेपी सीएम पिनरई विजयन सरकार पर लाल आतंक का आरोप लगाती रही है। यहां आरएसएस और लेफ्ट पार्टियों के वर्कर्स के बीच कई बार हिंसा हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments