Homeदेशचित्रकूट में चले महाराज हार गए शिवराज

चित्रकूट में चले महाराज हार गए शिवराज

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग पूरी हो गई। कांग्रेस कैंडिडेट नीलांशु चतुर्वेदी  19 राउंड की गिनती के बाद 14,333 वोटों से जीत गए। बीजेपी ने पहले राउंड में ही बढ़त बनाई थी। उसके बाद हर राउंड में पिछड़ती चली गई। एमपी बीजेपी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों की समीक्षा की जाएगी। बता दें यह सीट कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस की ओऱ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा जोतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी तो यहां भाजपा की ओर से शिवराज ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। ऐसा लगता है जनता ने जोतिरादित्य को ज्यादा पसंद करते हुए शिवराज के वादों को तवज्जो नहीं दी।
हम जनादेश को स्वीकार करते हैं- BJP
– नंद कुमार चौहान ने भोपाल में कहा कि कांग्रेस को परंपरागत सीट होने का फायदा मिला और हम जनादेश को स्वीकार करते हैं।
– जब चौहान से कैंडिडेट के चयन में गलती होने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इन नतीजों की समीक्षा करेगी।
किसे, कितने वोट मिले?
पार्टी कैंडिडेट वोट
कांग्रेस नीलांशु चतुर्वेदी 66,810
बीजेपी शंकरदयाल त्रिपाठी 52,477
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments