Homeप्रमुख खबरेंकेवल शहरी क्षेत्र में ही गिरे ओले

केवल शहरी क्षेत्र में ही गिरे ओले

कलेक्टर ने जिले के राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में सतत संपर्क बनाए रखने के दिए निर्देश

ग्वालियर 04 अप्रैल 2026/ ग्वालियर शहरी क्षेत्र में 4 अप्रैल की शाम ओलावृष्टि हुई है। ग्वालियर जिले में ओलावृष्टि की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केवल शहरी क्षेत्र में ही ओले गिरे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहरी क्षेत्र में ओलावृष्टि को देखते हुए जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखें। कहीं पर भी ओलावृष्टि की जानकारी मिलती है तो तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का प्रारंभिक आंकलन करें।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने ग्वालियर शहर में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि को देखते हुए जिले के राजस्व अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर संपर्क बनाए रखें। कहीं पर भी ओलावृष्टि की सूचना मिलती है तो तत्परता से राजस्व अधिकारी मौका मुआयना कर प्रारंभिक आंकलन करें। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी तत्परता से सूचित करें।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओलावृष्टि ग्वालियर शहर में ही हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments