कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सांसद शेजवलकर ने ग्वालियर के लिए दिया 70 लाख
ग्वालियर। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने आज ग्वालियर शहर को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतू अपनी सांसद निधि से 70 लाख रुपए का चेक कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा । इसके साथ ही अपने वेतन का एक लाख रुपए का चेक अलग से कलेक्टर सिंह को सौंपा।
सांसद श्री शेजवलकर ने आज मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में ग्वालियर शहर में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन व नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
समीक्षा बैठक के दौरान संभागायुक्त एमबी ओझा , कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।