ग्वालियर /केंद्रीय मंत्री एवं मुरैना सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपनी सांसद निधि से मुरैना और श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के 50 लाख रूपए covid 19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रदान किये हैं । इससे पूर्व ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने भी ग्वालियर में कोरोना महामारी से निपटने केलिए 70 लाख रुपये का चैक प्रदान किया था।
उधर आज फिर वरिष्ठ भाजपा नेता व जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ सतीश सिकरवार ने कोविड-19 (कोरोना) से लड़ाई के लिए एवं जे.एच हॉस्पिटल के माध्यम से शहर वसियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु 1 लाख ₹ जे.एच हॉस्पिटल के लिए डीन डॉ. अयंगर को प्रदान किए। इस मौके पर डॉ. सिकरवार के साथ चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अवधेश कौरव, आदित्य प्रताप सिंह सिकरवार मौजूद रहे
