देश में 3 जनवरी, यानी आज से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक 4.52 लाख बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। साथ ही टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 12 लाख पार पहुंच चुकी है। वैक्सीनेशन और रजिस्ट्रेशन की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
मध्यप्रदेश में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो गया। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। ग्वालियर में केंद्रीय विद्यालय, कार्मल कॉन्वेंट सहित अन्य बड़े स्कूलों में तेजी से टीकाकरण चल रहा है।