ग्वालियर /कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच की बैठक सोमवार 03 फरवरी 2021 को चित्रगुप्त मंदिर सभागार कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में कार्यक्रम के संयोजक श्री टी एस सक्सेना जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में चर्चा करते हुए संयोजक श्री टी एस सक्सैना ने बताया कि मंच द्वारा मासिक कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किये जा रहे थे , मार्च 2020 में आयोजित 45 वें परिचय सम्मेलन के बाद कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण 46 वाँ परिचय सम्मेलन स्थगित किया गया था ।
कोरोना संक्रमण की स्थिति में अब कुछ सुधार हुआ है , शासन द्घारा अनेकों कार्यों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है ।अतः परिचय सम्मेलन का आयोजन पुनः प्रारंभ किया जाना उचित होगा ।
46 वाँ परिचय सम्मेलन विशाल स्तर पर कोविड के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एवं मास्क के साथ प्रारंभ किया जाए ।
निर्णय लिया गया कि अभी भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है , अतः युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन त्रैमासिक किया जायेगा , जो माह फरवरी , मई , अगस्त एवं नवंबर के द्वितीय रविवार को आयोजित किये जायेंगे।
46 वाँ परिचय सम्मेलन द्वतीय रविवार 14 फरवरी 2021 को चित्रगुप्त मंदिर सभागार कायस्थ छात्रावास दौलगंज ग्वालियर में दोपहर 2:00 से 4:00 तक आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में भाग लैने हेतु म प्र के समस्त जिलों सहित छत्तीसगड़ , उतर प्रदेश , राजस्थान , दिल्ली ,हरियाणा एवं महाराष्ट्र के समाज बंधुओं को एस एम एस , वॉट्स एप एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश भेज जायेगा तथा फोन कॉल से भी सूचना दी जायेगी ।
उपरोत जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बैठक में सभी विषयों पर गहन चिंतन कर निर्णय लिये गये ।
बैठक में सर्व श्री पं राजेश्वर राव , एड़ सुरेन्द्र खरे आकाश श्रीवास्तव , संजीव कुलश्रेष्ठ , अमित श्रीवास्तव , हर्ष श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।