Homeप्रमुख खबरेंक्या आज भारत और न्यूजीलैंड. टैस्ट के दूसरे दिन हो पाएगा टॉस

क्या आज भारत और न्यूजीलैंड. टैस्ट के दूसरे दिन हो पाएगा टॉस

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार 16 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होना था, लेकिन पहले दिन बारिश ने टॉस तक नहीं होने दिया। ऐसे में गुरुवार 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे टॉस होने की उम्मीद है और आखिरी सेशन तो थोड़ा एक्सटेंड किया जा सकता है। बेंगलुरु में बुधवार की सुबह बारिश ने मैच में खलल डाला और फिर पूरे दिन बारिश होती रही, जिसकी वजह से एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि मैच शुरू हो पाएगा। गुरुवार 17 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे मौसम साफ नहीं था। बादल छाए हुए थे, लेकिन अच्छी बात ये है कि बारिश नहीं हो रही। हालांकि, आज भी बारिश की संभावना है। अगर बारिश नहीं होती है तो ग्राउंड के बेहतर ड्रेनेज सिस्टम को देखते हुए टॉस आज सुबह 9 बजे हो सकता है।

रिवाइज्ड सेशन टाइम, DAY 2

सुबह का सेशन: 9:15 am -11:30 am

दोपहर का सेशन: 12:10 pm – 2:25 pm

शाम का सेशन: 2:45 pm – 4:45 pm

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments