Homeप्रमुख खबरेंक्या नई नियुक्तियां वापस लौटा पाएंगी ग्वालियर मेले का गौरवशाली अतीत ?

क्या नई नियुक्तियां वापस लौटा पाएंगी ग्वालियर मेले का गौरवशाली अतीत ?

ग्वालियर| लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्याेग विभाग से जारी आदेश के मुताबिक प्रशांत गंगवाल काे अध्यक्ष आैर डाॅ. प्रवीण अग्रवाल काे उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही छह संचालकाें की नियुक्ति भी की गई है। इनमें रामसुंदर सिंह रामू, शील खत्री, किशन मुदगल, नवीन परांडे, मेहबूब चेनवाले आैर सुधीर मंडेलिया के नाम शामिल हंै। मेला प्राधिकरण में ये नियुक्तियां लंबे समय से अटकी हुई थीं। इन नियुक्तियों के पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। नियुक्तियों में उनके समर्थक व्यापारी नेताओं का वर्चस्व साफ़तौर पर दिखाई देता है।

इन नियुक्तियों के बाद ग्वालियर के ऐतिहासिक व्यापार मेला की दशा और दिशा में सुधार होगा इस बात की सम्भावना प्रबल हो गई है। उल्लेखनीय है की ग्वालियर का व्यापार मेला सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है ,इसकी शुरुआत सिंधिया राजवंश ने ही की थी ,पिछले कुछ वर्षों से अपनी अनदेखी के कारण यह ऐतिहासिक मेला अपनी भव्यता और ख्याति खोता जा रहा है, चूंकि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है अतः ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने वंशजों द्वारा प्रारंभ  किए गए इस ऐतिहासिक मेले के वैभवशाली अतीत पुनः वापस लाने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ेंगे इस बात की पूरी उम्मीद ग्वालियर के लोगों को है। इसमें श्री सिंधिया कितने कामयाब होते हैं यह तो दिसम्बर, जनवरी में ही पता चल पाएगा क्यों की मेला इसी समय लगता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments