भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि उनकी पत्नी स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल हैं। दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल रहे थे। उन्होंने बच्चों के नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक रखा है।