Homeदेशक्रिकेट से सन्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा...

क्रिकेट से सन्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं धोनी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर आई है. धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रख सकते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा है कि धोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से धोनी के संन्यास की खबरें जोर पकड़ रही हैं.

इस मुद्दे पर काफी लंबे वक्त से बात चल रही है- संजय पासवान

संजय पासवान ने कहा है, ‘’धोनी बीजेपी जॉइन कर सकते हैं और इस बारे में काफी लंबे समय से बात चल रही है.’’ उन्होंने कहा है, ‘’इस मुद्दे पर काफी लंबे वक्त से बात चल रही है, हालांकि इस पर कोई फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा.’’

संजय पासवान ने आगे कहा, ‘’धोनी मेरे परिचित हैं, वह विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिशें जारी हैं.’’ लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम के दौरान धोनी से मुलाकात की थी.

झाऱखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव 

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं. आपको यह भी बता दें कि झाऱखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments