ग्वालियर एक बार फिर शब्द शक्ति न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है आज सुबह खबर प्रकाशित होने के बाद दोपहर सनातन धर्म मंदिर साधारण सभा की बैठक में सदस्यों के विरोध के चलते वार्षिक सदस्यता शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
उल्लेखनीय है कि शहर के सबसे प्रतिष्ठित मंदिर में शुमार सनातन धर्म मंदिर की साधारण सभा की आज आहूत बैठक में मंदिर कार्यकारिणी द्वारा वार्षिक सदस्यता शुल्क बढ़ाये जाने का प्रस्ताव तय था मंदिर द्वारा सदस्यों पर वार्षिक सदस्यता शुल्क के रूप में 11 सौ रूपए लिए जाने की बात प्रस्ताव में निहित थी।
इससे पहले बैठक आयोजित होती मंदिर से जुड़े अधिकांश सदस्यों द्वारा इसका विरोध प्रारम्भ कर दिया गया था।
शब्द शक्ति न्यूज़ ने आज बैठक से पूर्व सुबह इससे जुड़ी खबर
“ग्वालियर के सबसे प्रमुख सनातन धर्म मंदिर में विवाद के हालात,कुछ देर बाद होगी साधारण सभा की बैठक” शीर्षक से प्रसारित की थी।
खबर में मंदिर से जुड़े सदस्यों अरविन्द दुतावद, संजय सिंघल, ओमप्रकाश जाजोरिया, ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला आदि ने वार्षिक सदस्यता शुल्क सम्बधी प्रस्ताव का विरोध किया था।
आज दोपहर 2 बजे मंदिर में आहूत बैठक के दौरान भी इन सदस्यों के आलावा बड़ी संख्या में अन्य सदस्यों द्वारा भी इसका खुलकर विरोध किया गया विरोध को देखते हुए सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल ने वार्षिक सदस्यता शुल्क न बढ़ाये जाने की बात स्वीकार कर ली।