Homeप्रमुख खबरेंखुर्जे वाला मोहल्ला अग्निकांड मामले में आवासीय मकान में व्यावसायिक गतिविधि संचालित...

खुर्जे वाला मोहल्ला अग्निकांड मामले में आवासीय मकान में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज

राजश्री अपार्टमेंट में हुई अग्नि दुर्घटना को लेकर आवासीय मकान में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज
ग्वालियर दिनांक 10 अप्रैल 2026/राजश्री अपार्टमेंट आवासीय मकान में हुई अग्नि दुर्घटना की जांच करने पर आवासीय मकान में व्यवसायिक उपयोग चलने के कारण हुई अग्नि दुर्घटना पर क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 19 द्वारा संबंधित व्यवसायी संचालक श्री मनोज बटीजा के खिलाफ हुजरात कोतवाली में प्रकरण दर्ज कराया गया।
क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 19 श्री सत्येन्द्र सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 25 मार्च 2026 को वार्ड 44 खुर्जे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट आवासीय मकान में व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। जिसमें मेडिकल सामग्री एवं सर्जिकल सामग्री का भण्डारण किया गया था। अपार्टमेंट में हुई अग्नि दुर्घटना में मानव जीवन पर संकट उत्पन्न हुआ, जिसको लेकर थाना कोतवाली में संबंधित व्यवसायी संचालक श्री मनोज भटीजा के नाम से प्रकरण दर्ज कराया गया। जिससे अन्य दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। यह आवास स्व. ईश्वरी देवी भटीजा के नाम से है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments