Homeप्रमुख खबरेंखुले में शौच करने वालों का फोटो या वीडियो लाओ इनाम में...

खुले में शौच करने वालों का फोटो या वीडियो लाओ इनाम में रुपये पाओ

मध्य प्रदेश की ग्वालियर जिला पंचायत ने एक अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है. जिला पंचायत अब खुले में शौच करने वालों के फोटो या वीडियो बनाकर देने वालों को सौ रुपए का नगद इनाम देगी.

जिला पंचायत सीईओ ने बाकायदा इस संबंध में एक लिखित फरमान जारी किया है. इस फरमान के मुताबिक जिला पंचायत ने अब खुले में शौच करने वालों के फोटो और वीडियो मंगवाकर जुर्माना लगाने की कवायद शुरु कर दी है. साथ ही जो व्यक्ति खुले में शौच करने वालों का फोटो या वीडियो उसके नाम और पते के साथ ग्राम पंचायत के सचिव को भेजेगा उसे नगद ईनाम भी दिया जाएगा.

जिला पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि इस आदेश का मकसद लोगों को जागरुक करना और खुले में शौच करने वाले लोगों को सही रास्ते पर लाना है. अधिकारियो को भी अंदाजा है कि उनके इस फरमान से कुछ लोगों में नाराजगी हो सकती है, लेकिन उनका कहना है कि अच्छे नतीजे लाने के लिये कुछ सख्ती जरुरी है.
जिला पंचायत के इस आदेश का कई लोगों ने विरोध किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments