Homeमध्यप्रदेशगमी से लौट रहे लोग दुर्घटना का शिकार 10 की मौत

गमी से लौट रहे लोग दुर्घटना का शिकार 10 की मौत

ग्वालियर /शिवपुरी के पोहरी में ककरा गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक पिकअप वैन पलट गई। हादसे में 2 साल के बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी लोग श्योपुर की विजयपुर तहसील के रहने वाले थे। श्योपुर में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने गए थे।

शिवपुरी SP राजेश चंदेल ने बताया कि एक गुर्जर परिवार गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ श्योपुर में गमी से लौट रहा था। ककरा गांव के पास मोड़ पर पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में भारत सिंह (40 साल), जगमोहन सिंह (50), जगमोहन सिंह (60), गब्बर सिंह (45), दुर्गा बाई (28), प्रत्या (4 साल), कमलाबाई (50), मुन्नी (50), नरोत्तम (45) और हरविलास (50) की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments