गुजरात विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा जोर लगाए हुए हैं. इसी के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजय में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी सोमवार की सुबह कच्छ जिले के भुज शहर में लोगों को संबोधित करेंगे और फिर राजकोट के जसदान शहर, अमरेली के धारी और सूरत जिले के कामरेज में सभा को संबोधित करेंगे.