Homeदेशगुजरात चुनाव में मध्यप्रदेश के नेताओं ने किया कई भीड़ भरी चुनावी...

गुजरात चुनाव में मध्यप्रदेश के नेताओं ने किया कई भीड़ भरी चुनावी सभाओं को सम्बोधित

गुजरात विधनसभा चुनाव प्रचार अब धीरे धीरे पूरे शबाब पर पहुंचता जा रहा है। एक तरफ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा घर घर सम्पर्क कर वोट मागे जा रहे तो दूसरी और चुनावी जनसभाओं का सिलसिला भी जोर पकड़ गया है।

सत्ताधारी दल भाजपा की बात करें तो छोटी बड़ी चुनावी सभाओं से माहौल भाजपामय हो चला है।बीते रोज देशभर से गुजरात पहुंचे भाजपा नेताओं जिनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे अनेक स्थानों पर भीड़ भरी चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पिछले कई दिनों से गुजरात में भाजपा की चुनावी कमान संभाले हुए हैं।

उधर मध्यप्रदेश से भाजपा के अनेक मोर्चा प्रकोष्ठों से जुड़े हुए नेता भी रात दिन गुजरात में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भाजपा ग्वालियर जिले के किसान मोर्चा के महामंत्री राजेश दुबे न भी बुधवार को जिला खेड़ा की विधानसभा ठासरा के प्रत्याशी रामसिंह परमार के समर्थन में क्षेत्र में कई भीड़ भरी चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 22 वर्षों में गुजरात में जो विकास किया है उससे इस प्रदेश का नाम केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में पहचान बना चुका है। उन्होंने आव्हान किया कि विकास की इस गंगा को लगातार प्रवाहित करने के लिए भाजपा को जिताना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments