Homeमध्यप्रदेशग्वालियर कमिश्नर ओझा की विदाई आशीष सक्सेना नए कमिश्नर देर रात कई...

ग्वालियर कमिश्नर ओझा की विदाई आशीष सक्सेना नए कमिश्नर देर रात कई तबादले

राज्‍य शासन ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन से अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। उपचुनाव से पहले सरकार ने यह प्रशासनिक सर्जरी की है।

ग्‍वालियर के कमिश्‍नर एमबी ओझा काे सचिव बनाया गया है। डॉ एमके अग्रवाल को आयुक्‍त सह पंजीयक सहकारी संस्‍थाएं नियुक्‍त किया गया है।

इसके साथ ही उन्‍हें अन्‍य दायित्‍व भी सौंपा गया है। सागर के कमिश्‍नर जनक कुमार जैन को भी मंत्रालय में सचिव नियुक्‍त किया गया है। जबलपुर संभाग के कमिश्‍नर महेश चंद्र चौधरी को भी मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। बी चंद्रशेखर जबलपुर और मुकेश कुमार शुक्‍ला सागर के कमिश्‍नर बनाए गए हैं जबकि आशीष सक्‍सेना ग्‍वालियर के कमिश्‍नर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments