भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल पहुंचे ग्वालियर
ग्वालियर 16नवंबर 2025/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल आज सुबह ग्वालियर पहुंचे इस अवसर पर ने मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सरकार के समय भी एसआईआर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुननिरीक्षण हुआ है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल संभाग की विशेष गहन पुननिरीक्षण (एसआईआर) की संभागीय बैठक होगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ शामिल होंगे। इसके पश्चात अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एसआईआर एक सामान्य प्रक्रिया हैं। देश की आजादी के बाद कई बार यह प्रक्रिया हुई है। चाहे किसी भी दल की सरकार हो हर व्यक्ति को वोट का अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कोई गलत व्यक्ति वोट नहीं दे पाएं, चुनाव आयोग की इस पहल का हम स्वागत करते हैं। सभी दलों को इसका स्वागत करना चाहिए और मतदाता को इस प्रक्रिया में भाग लेकर सहयोग करना चाहिए, ताकि हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।
बिहार चुनाव पर श्री खंडेलवाल ने कहा यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों के हितों के लिए जो काम रहे हैं उसकी जीत है।
उन्होंने कहा केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह का मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी नड्डा और श्री नीतीश कुमार को बधाई और खासकर मैं बिहार की जनता को बधाई देता हॅू, जिन्होंने एनडीए के कामों पर भरोसा जताया। चर्चा के दौरान बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य नेता गण उपस्थित थे उन्होंने स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष के ग्वालियर आगमन पर अगवानी की।