अंचल के तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आए। उन्होंने कहा कि
चाहें सड़कें हो, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट हर जगह विस्तार हो रहा है। केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही हैं। कांग्रेस के शहीदों के राजनीतिक दुरुपयोग के आरोप पर सिंधिया ने कहा कि जनता सब देख रही है कि कौन रक्षा औऱ विकास कर रहा है। ट्वीट के बाद सिंधिया ने ग्वालियर की जनता की तरफ से दिया गडकरी को धन्यवाद दिया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए। राजमाता विजया राजे सिंधिया विमानतल पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिंधिया का स्वागत किया। अंचल के दौरे पर निकलने से पूर्व सिंधिया ने विमान तल पर मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। सिंधिया ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गड़करी ने ग्वालियर के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होने जा रही स्वर्णरेखा एलिवेटेड 4-लेन रोड़ परियोजना को मंजूरी देकर खुशी दी है।केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से सवाल किया गया कि कांग्रेस का आरोप है कि पांच राज्यों में चुनाव है और भाजपा CDS विपिन रावत की शहादत का उत्तरांचल सहित अन्य प्रदेश में इस्तेमाल कर रही है। सिंधिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि जनता जानती है कि कौन रक्षा और विकास के लिए काम कर रहा है और कौन राजनीति। भाजपा मजबूत स्थिति में है। पांचाें राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में परचम लहराएग
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले मालनपुर भिंड में पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने पहुंचे। इसके बाद वह भिंड के चर्चित दंदरौआ धाम के लिए पहुंच गए हैं। इसके बाद वापस ग्वालियर आकर होटल रोट्रेक्ट क्लब के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।