Homeग्वालियर अंचलग्वालियर में क्षेत्रीय भाजपा संगठन महामंत्री जामवाल ने ली वृहद बैठक

ग्वालियर में क्षेत्रीय भाजपा संगठन महामंत्री जामवाल ने ली वृहद बैठक

कहा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य बूथ को सक्रिय और निरंतर चलने वाली इकाई बनाना होगा
ग्वालियर / बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से हम बूथ को मजबूत करने के अभियान में लगे है। हमें बूथ की इकाई को सक्रिय बनाना होगा और निरंतर चलने वाली इकाई बनाना होगा। अभियान में हमें यह याद रखना चाहिए कि हम डिजिटली जितने मजबूत होंगे, हमारी जीत भी उतनी ही बड़ी होगी। लेकिन इसके साथ ही हमें जमीन पर उतरकर भी काम करना है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को लगातार प्रवास करना करते हुए कार्यकर्ताओं से मिलना है। इसके लिए हमें प्रवास, प्रयास और प्राथमिकता का संकल्प लेना होगा और योजना बनानी होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने गुरूवार को विनायक होटल में ग्वालियर जिले के संगठनात्मक प्रवास के दौरान जिला की बृहद बैठक में कही। श्री जामवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
श्री अजय जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के देश में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि है। आज पार्टी पूरे देश में मजबूती के साथ खड़ी है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा जरूरी है हमारी प्राथमिक इकाई को मजबूत करना। श्री अजय जामवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा 72 वर्षों की है। हम पीढ़ी दर पीढ़ी कुछ न कुछ सीखते रहे हैं। हमें पार्टी के संघर्ष से हमारी नई पीढ़ी को अवगत कराना है, ताकि उन्हें पार्टी के गौरवशाली इतिहास की जानकारी हो।
श्री अजय जामवाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रदेश एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक घर-घर जाकर पात्र लोगों को लाभ दिलाएं एवं बूथ को फिजिकली वेरिफिकेशन करते हुए उन्हें डिजिटल भी करें। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी त्याग, तपस्या एवं बलिदान की पार्टी है। हम सभी कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन से हम जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता का सम्मान विश्व पटल पर बड़ा है।
हमें बूथ पर 22 करणीय बिंदु को लागू करना है जिससे कि बूथ इकाई को और अधिक सशक्त बनाया जाए अगर यह 22 हिंदू हम बूथ पर लागू करते हैं तो बूथ इकाई सक्रिय मानी जाएगी बूथ मे प्रत्येक परिवार से संपर्क करना है
आगामी 25 तारीख को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मिलकर शक्ति समितियों की बैठक करें एवं उन्हें इन करनी कार्यों को बताएं आगामी 27 मार्च को पंच परमेश्वर त्रिदेव के साथ बैठक करें 29 तारीख को बूथ समिति के साथ बैठक करें एवं उन्हें इन कार्यों से अवगत कराएं बूथ समिति कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क करना हर 15 दिन बाद बूथ पर अनिवार्य बैठकर करना। हमें हर एक लाभार्थी के घर पहुंचना है।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती ने कहा कि यह चुनाव का वर्ष है हमारी पार्टी दिन रात काम करती है क्योंकि अब चुनाव में 200 दिन भी नहीं बचे हैं। उन्होंने बंगाल चुनाव के संस्मरण भी रखें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि संगठन का जो भी मार्गदर्शन मिलेगा उसे हम अक्षर: पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको कार्यकर्ताओं के सुख दुख में सहभागी रहना होगा तथा उन्होंने कहा हमें कभी कोई नकारात्मक बात नहीं करना चाहिए।
ग्वालियर बैठक में महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, जिला प्रभारी श्री अरुण चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी मंचासीन थे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने किया एवं आभार राजू सेंगर ने किया।
भाजपा की बृहद बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश सह संयोजक, प्रकोष्ठों जिला संयोजक तथा विधानसभा संयोजक उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments