Homeधर्म कर्मग्वालियर में भाजपा के सभी मंडलों में प्रमुख मंदिरों पर विशेष...

ग्वालियर में भाजपा के सभी मंडलों में प्रमुख मंदिरों पर विशेष पूजन कर महाकाल लोक शिवार्पण का हुआ सीधा प्रसारण

ग्वालियर । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज उज्जैन में महाकाल लोक शिवार्पण का लोकार्पण किया । इस पवित्र अवसर के साक्षी सीधा प्रसारण के माध्यम से करोड़ों देशवासी हुए। ग्वालियर महानगर में सभी मंडलों में प्रमुख मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन एवं शिव अभिषेक किए गए तथा सीधा प्रसारण के माध्यम से ग्वालियरवासी भी इस अवसर के साक्षी बने । महाकाल लोक के साक्षी बनने के लिए भाजपा ने महानगर मंडल के प्रमुख 9 मंदिरों पर एल ई डी लगाई गई जिसके माध्यम से उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर संत महात्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहें। शिवालयों पर विशेष पूजन किया गया तथा मंदिरों को सजाया गया आकृषक विद्युत सजावट की गई। यह जानकारी जिला कार्यक्रम प्रभारी सुघर सिंह पवैया ने दी ।
उन्होंने बताया कि इनमें विवेकानंद मंडल रुद्राक्ष मंदिर शिन्दे की छावनी पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला कार्यक्रम प्रभारी सुघर सिंह पवैया रवि तोमर मनोज मुटाटकर धर्मेंद्र कुशवाह जंगबहादुर सिंह तोमर के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।
रामकृष्ण मंडल करौली माता मंदिर महलगांव पर कार्यक्रम हुआ अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजौरिया तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी के अलावा विवेक शर्मा उमेश भदोरिया विशेष रूप से हुए ।
वहीं कोटेश्वर मंडल में बालाजी मंदिर बालाजी हनुमान मंदिर बहोड़ापुर पर कार्यक्रम संपन्न हुआ इसमें अतिथि श्री बृजेंद्र सिंह जादौन के अलावा धर्मेंद्र तोमर प्रयाग तोमर सहित अनेक लोग शामिल हुए।
लक्ष्मीबाई मंडल मारकंडेश्वर मंदिर फूलबाग कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती सुमन शर्मा के अलावा दीपक शर्मा विकास गिरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
दुर्गादास राठौर मंडल खरगेश्वर मंदिर p.h.e. कॉलोनी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके अतिथि मनोज तोमर निगम सभापति उपस्थित हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दारा सिंह सेंगर बृजमोहन शर्मा हुए ।
भगत सिंह मंडल नागदेवता मंदिर सीपी कॉलोनी मुरार कार्यक्रम के अतिथि पूर्व सभापति श्री राकेश माहौर शामिल हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र राणा हरिओम झा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए ।
सावरकर मंडल भोलेनाथ का मंदिर मैंनावाली गली पर हुआ इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक जादौन शामिल हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र पवैया जयंत शर्मा शामिल हुए।
हेमूकलानी मंडल का नागदेव मंदिर की छत्री वार्ड क्रमांक 49 तारागंज पर होगा इस कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल हुए इस कार्यक्रम में सुधीर गुप्ता सतीश साहू के अलावा अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा दीनदयाल मंडल का कार्यक्रम प्राचीन शिव मंदिर सिंधी कॉलोनी पर हुआ कार्यक्रम में अतिथि जीडीए के रूप में पूर्व अध्यक्ष श्री रविद्र राजपूत शामिल हुए इनके अलावा कार्यक्रम में श्रीमती नीलिमा शिंदे और चेतन मंडलोई विशेष रूप से उपस्थित।
मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विनोद शर्मा श्री दीपक शर्मा जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री सुघर सिंह पवैया, उपस्थित थे।
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ बालाजीपुरम गुड़ा में भोलेनाथ का अभिषेक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विद्यवान पंडितों ने भगवान शिव का पूरी विधि विधान से अभिषेक कराया गया । इस अवसर पर सुघर सिंह पवैया राजा गौरव जनवेद चौरसिया जनरल सिंह गुर्जर शर्मिला कुशवाह महेंद्र सोलंकी यादव शुभम प्रजापति नरेंद्र प्रजापति रानी गोंड,पवन सिखारिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं स्थानीय महिलाओं द्वारा शिव की आराधना में भजन कीर्तन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments