HomeBreakingकोरोना वैक्सीनेशन के प्रति ग्वालियर वासियों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह लक्ष्य से...

कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति ग्वालियर वासियों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह लक्ष्य से अधिक 87 हजार लोगों का टीकाकरण

 

ग्वालियर /शाम ढल चुकी  सूर्य देवता अस्ताचल में विश्राम करने चले गए  मगर जिले में अमृत स्वरूप कोरोना टीका लगवाने के प्रति लोगों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में शाम सात बजे तक लगभग 87 हज़ार युवाओं व अन्य नागरिकों को टीके लगाकर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच पहनाया जा चुका था। इससे पूर्व चिलचिलाती धूप और उमस भरा मौसम के बावजूद वैक्सीन रूपी अमृत कलश की बूँदे लेने के लिए ग्वालियर जिलेवासियों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। जिले में विश्व योग दिवस के लिए कोरोना टीकाकरण महा अभियान का जो लक्ष्य निर्धारित था वह दोपहर एक बजे तक ही पूरा हो गया था । यह उपलब्धि वरिष्ठ जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधि गण सहित सभी के साझा प्रया सों और जिला प्रशासन की कुशल रणनीति की बदौलत संभव हुआ ।
जिले में दोपहर एक बजे तक जिले में 52 हज़ार 119 युवा व नागरिक मंगल टीके लगवाकर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच पहन चुके थे। जिले में विश्व योग दिवस पर 50 हज़ार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था।बविश्व योग दिवस पर टीकाकरण के लिए जिले में 300 टीकाकरण केन्द्र बनाये गए । साथ ही 60 मोबाइल टीम भी वेक्सीनेशन में लगीं थीं ।

उधर इससे पूर्व आज सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मां पीताम्बरा मंदिर पर पूजा अर्चना करने पश्चात प्रदेशव्यापी वैक्सीनेशन विशेष अभियान की शुरुआत की  शिवराज सिंह चौहान ने कहा अधिक से अधिक वेक्सीन लगवाएं उधर आज सुबह सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर और पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया विश्व योग दिवस पर कोरोना टीकाकरण महाअभियान के प्रेरक के रूप में ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच समूह के टीकाकरण केन्द्र पर पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही टीका लगवाने आए नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आप सब अपने गली-मोहल्ले के शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण करवाकर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच पहनाएं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री पवैया ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों ने वैक्सीन जैसा एक अमृत कलश कोरोना के संकट में हमको दिया है। इस अमृत कलश की बूँदें हर मनुष्य के शरीर में पहुँचें, जिससे हम सब कोरोना से सुरक्षित हो सकें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए वैक्सीन रूपी अमृत कलश की बूँदें जन-जन तक पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व योग दिवस पर मध्यप्रदेश के इतिहास में टीकाकरण का अनूठा व अदभुत कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय काम किया है। श्री पवैया ने चिकित्सकों, पैरामेडीकल स्टाफ व सफाईकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सभी के अथक प्रयासों से ही मनुष्यता की रक्षा हो रही है।
सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि कोरोना के संकट से निपटने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्राणपण से जुटे हैं। उनकी पहल पर आज ग्वालियर जिले में भी टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि हर प्रकार की भ्रांतियों से दूर रहकर सभी लोग कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं, जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और कोरोना को हराया जा सके।
विश्व योग दिवस पर जेएएच में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, सर्वश्री अतुल तारे, डॉ. रायजादा, जयंत शर्मा व श्री कमल मंगलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अधीक्षक जेएएच डॉ. आर के एस धाकड़ व एडीएम श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद श्रीज्योतिरादितया सिंधिया  10 बजे हजीरा जिला चिकित्सालय में पहुंचे वहां वैक्सीन टीकाकरण
का निरीक्षण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के साथ ही नागरिकों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया तदोपरांत वे मुरार जिला चिकित्सालय भी गए।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments