Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में होगा लघु फिल्म फेस्टिवल, पोस्टर विमोचन 5 फरवरी को

ग्वालियर में होगा लघु फिल्म फेस्टिवल, पोस्टर विमोचन 5 फरवरी को

ग्वालियर फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम 5 फरवरी को

अभिनेता टीकम जोशी, रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता संजय मेहता और सतपुड़ा चलचित्र समिति के अध्यक्ष लाजपत आहूजा रहेंगे उपस्थित 

भोपाल/ग्वालियर / फिल्मों के क्षेत्र में ग्वालियर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है यहां आगामी माह लघु फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है।

यह दो दिवसीय आयोजन ग्वालियर में 7 और 8 मार्च को होगा।सतपुड़ा चलचित्र समिति एवं विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के तत्वावधान में ग्वालियर में आयोजित होने वाले इस लघु फिल्म फेस्टिवल के लिए पोस्टर विमोचन 5 फरवरी को भोपाल में सुबह 11:00 बजे नाइन मसाला रेस्टोरेंट में किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन मध्यप्रदेश नाट्य संस्थान के निदेशक एवं अभिनेता टीकम जोशी, रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता संजय मेहता और सतपुड़ा चलचित्र समिति के अध्यक्ष लाजपत आहूजा की उपस्थिति में होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments