Homeग्वालियर अंचलग्वालियर शहर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, 52 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

ग्वालियर शहर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, 52 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

ग्वालियर, 30 जून। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जारी आदेश में शहर कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर कुल 52 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद में कोई परिवर्तन न करते हुए  सुरेंद्र यादव को पूर्वांनुसार जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं   इब्राहिम पठान  को संगठन महामंत्री तथा देवेंद्र सिंह दादा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ नेताओं को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता तथा सोशल मीडिया प्रभारी जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। प्रवक्ता के रूप में राजेश बाबू जाटव को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में विकास उपाध्याय और अरविंद किरार को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी इस नई कार्यकारिणी को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्य नियुक्तियां
जिला अध्यक्ष – सुरेंद्र यादव
संगठन महामंत्री – इब्राहिम पठान
कोषाध्यक्ष – देवेन्द्र सिंह दादा
प्रवक्ता – राजेश बाबू जाटव
सोशल मीडिया प्रभारी – विकास उपाध्याय, अरविंद किरार
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments