शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ग्वालियर आकर भोपाल के लिये हुए रवाना
ग्वालियर 05 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 1.45 बजे वायुमार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचे। यहां से थोड़ी देर बाद केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हैलीकॉप्टर द्वारा शिवपुरी के लिये प्रस्थान किया। शिवपुरी में आयोजित अदाणी डिफेंस यूनिट के भूमि-पूजन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सड़क मार्ग द्वारा सायंकाल लगभग 6.45 बजे ग्वालियर विमानतल पहुँचे और यहां से थोड़ी देर पश्चात विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र भी ग्वालियर से भोपाल गए।
विमानतल पर मुख्यमंत्री के स्वागत एवं विदाई के लिये ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जीडीए के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, जीडीए उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल व श्री रमेश अग्रवाल तथा सर्वश्री जवाहर प्रजापति, अभय चौधरी, धर्मेन्द्र तोमर बिट्टू, दीपक शर्मा व विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पहुँचे थे।
विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री असित यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम श्री टी. प्रतीक राव व अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी बी प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।