Homeदेशचंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू सोमवार दोपहर 2.43 बजे होगा...

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू सोमवार दोपहर 2.43 बजे होगा रवाना

श्रीहरिकोटा इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का रिहर्सल सफल रहा है और इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6:43 से शुरू हो गया। 15 जुलाई को लॉन्चिंग टाले जाने के बाद इसरो ने इसके लिए 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे का वक्त तय किया था। इससे पहले 15 तारीख को क्रायोजेनिक इंजन में लीकेज के चलते लॉन्चिंग को कुछ वक्त पहले ही स्थगित कर दिया गया था। 

इसरो चीफ के. सिवन ने बताया, ‘चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले प्रयास जो तकनीकी खामी आई थी, उसे भी दूर कर लिया गया है। आज शाम से इसकी लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन शुरू होगा।’ इसरो के पूर्व चीफ ए.एस किरण कुमार ने कहा कि इस तरह के किसी भी अभियान से पहले हम कई स्तरों पर टेस्टिंग करते हैं। पिछली बार हमें एक खामी मिली ती और इससे पार पा लिया गया है। अब हम चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments