पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्नअटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश शुक्रवार 24 अगस्त को सुबह 9 बजे मुखर्जी भवन से चम्बल में विसर्जन हेतु रवाना होगा। इस दौरान नगर सीमा साडा तक शहरवासी व पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग बाइक रैली से अश्रुपूरित विदाई देने जा सकेंगे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी व मुरैना सांसद अनूप मिश्रा साथ रहेंगे। भाजपा ने सभी भाईयो से विनम्र आग्रह किया है कि सुबह ठीक 9:00 बजे अपनी बाईको से मुखर्जी भवन कार्यालय पहुँचे व यात्रा में सम्मिलित हो।यात्रा बाईक रैली के रूप में मुखर्जी भवन से साडा सिटी (ऋतुराज होटल) तक जायेगी।
उल्लेखनीय है कि अटलजी के अस्थिकलश को बुधवार22 अगस्त को रात में भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में आम लोग एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ रखा गया था, जिसके चलते आज मुखर्जी भवन पर आमलोग, सामाजिक संस्थान, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अस्थि कलश के दर्शन किए।
यह अस्थि कलश 24 अगस्त को सुबह 9.30 बजे भाजपा के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन से जनकगंज, हनुमान चौराहा, जीवाजीगंज, कटी घाटी बहोड़ापुर, आनंदनगर, सागरताल चौराहा, जलालपुर चौराहा, पुरानी छावनी चौराहा, रायरू, बामौर गांव, बामौर नगर, नूराबाद, टेकरी, मुरैना बैरियर होते हुए चंबल नदी के लिए रवाना होगा।