भोपाल /मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को भिंड कलेक्टर संजीव सक्सेना को भिंड से चलता कर दिया है यह वही संजीव श्रीवास्तव हैं जिनकी पिछले दिनों भाजपा विधायक नरेंन्द्र सिंह कुशवाह से भिड़ंत हुई थी और मामला भोपाल तक जा पहुंचा था। प्रदेश सरकार ने आज के बड़े प्रशासनिक स्तर पर किए बदलाव में 24 IAS अफसरों के तबादले किए गए, जिनमें 11 जिलों के कलेक्टरों की पोस्ट बदल गई।
मुख्य बदलाव:
भोपाल नगर निगम की कमिश्नर बनीं संस्कृति जैन
पांढुर्णा के नए कलेक्टर होंगे नीरज कुमार वशिष्ठ
पन्ना के पूर्व कलेक्टर सुरेश कुमार अब मुरैना संभागायुक्त
छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह बने अपर सचिव, नगरीय विकास और आवास विभाग
डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या हुईं विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतु जनजाति विभाग की संचालक
जो फेरबदल किए गए उनकी सूची इस प्रकार है

