Homeदेशचुनावी मोड के अंतिम मुहाने पर पहुंचा देश प्रधानमंत्री ने MP के...

चुनावी मोड के अंतिम मुहाने पर पहुंचा देश प्रधानमंत्री ने MP के खरगोन में किया प्रचार अभियान का समापन

लोकसभा चुनाव प्रचार की अपनी अंतिम सभा को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगोन में सम्बोधित किया। उधर अंतिम चरण के मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार समाप्ति के चंद घण्टे शेष होने के कारण सभी राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार शाम 6 बजे थमने के साथ ही पिछले दो माह से अधिक समय से चुनाव शोरगुल मैं डूबा पूरा देश पुनः शान्ति की ओर लौट आएगा। अंतिम चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को मतगणना के बाद नई सरकार किसकी बनेगी यह तस्वीर साफ हो जाएगी

चुनाव प्रचार की अपनी अंतिम रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगोन में सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। मोदी बोले- पूरा देश कह रहा है, अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह बात कही जा रही है। पीएम मोदी ने अपने आखिरी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी बोले- जब तक भाजपा और मोदी है तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों और जमीनों को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। आदिवासियों पर मेरी किताब है। उसको पढ़कर आपको पता लग सकता है कि आदिवासी समाज के लिए हमारी भावना क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे वीर सपूतों ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा है। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग कर रहे हैं उन्हें इस चुनाव में सजा दी जाए।

पीएम ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भी हमला बोला। मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जिनको मुख्यमंत्री बनाया है उनका बयान सुनकर कोई भी देशवासी आने वाले 100 साल तक कांग्रेस को वोट नहीं देगा। मोदी ने जनता से कहा कि जीवन में कभी कांग्रेस को वोट मत देना। मोदी ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का कहना था कि सेना में वो लड़के जाते हैं जिनको खाने के लिए रोटी नहीं मिलती है। भूखे मरते हैं, इसलिए सेना में जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाइयों- बहनों उनका यह बयान देशवासियों का अपमान है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments