Homeप्रमुख खबरेंचुनावी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज को आया गुस्सा युवक को...

चुनावी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज को आया गुस्सा युवक को जड़े थप्पड़

शांत स्वभाव के माने जाने वाले Madhya Pradesh के   मुख्यमंत्री    बेहद  गुस्से में थे। गुस्सा ऐसा कि उन्होंने चुनावी रोड शो के दौरान एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना कैमरे में कैद हो गया। इस VIDEO में वे युवक को थप्पड़ मारते हुए धक्का देकर हटाते हुए नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले में नगरीय निकाय चुनाव में रोड शो कर रहे थे। जब वे भीड़ में कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे थे, तभी एक युवक बार-बार उनके पास आकर टकरा रहा था। तभी मुख्यमंत्री को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस पर जमकर थप्पड़ बरसा दिए। उन्होंने पहले एक थप्पड़ मारा, फिर दूसरा थप्पड़ मारकर उसे खींचकर अपने पीछे कर दिया।

कैमरे में कैद हो गई घटसीएम के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ उनको घेरकर चल रहे थे। तभी काले कोट पहना एक युवक सीएम के सामने चल रहा था। तभी कई कार्यकर्ता सीएम के साथ सेल्फी लेने के लिए बार-बार उनके पास आने की कोशिश कर रहे थे। तभी भीड़ के धक्के में कोट पहना वह युवक बार-बार सीएम से टकरा रहा था। तभी कैमरे में नजर आता है कि मुख्यमंत्री उस युवक को जोरदार तमाचा जड़ देते हैं, उसके बाद दूसरी बार फिर तमाचा मारते हुए उसका कंधा पकड़ते हैं और उसे खींचकर अपने पीछे कर देते हैं। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक कोट पहना युवक कार्यकर्ता नहीं सीएम सुरक्षा में तैनात गनमैन था।

 

सीएम का गुस्सा देख पुलिस भी हैरान
धार जिले की सरदारपुर नगर परिषद में जब रोड शो चल रहा था, तभी उनका अंगरक्षक टकरा गया तो सीएम ने दो चांटे जड़ दिए। सीएम का यह रूप देखकर वहां पुलिस कर्मी भी तैनात हो गए। पहले तो किसी को अचानक कुछ समझ नहीं आया, यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। वहां तैनात भाजपा कार्यकर्ता भी सीएम का गुस्सा देख हैरान रह गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments