Homeखेलचुपके से मेडल के करीब आ पहुंची यह लड़की शनिवार को जीत...

चुपके से मेडल के करीब आ पहुंची यह लड़की शनिवार को जीत सकती है चांदी या सोना

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी और कुश्ती के शोर के बीच एक खिलाड़ी शांति से मेडल के क़रीब आ गई है और वो हैं भारत की गोल्फ़र अदिति अशोक. तीसरे राउंड की समाप्ति पर अदिति दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं.

शनिवार की सुबह इसका चौथा राउंड होना है और अगर अदिति अपना ये स्थान बरकरार रखती हैं, तो उन्हें सिल्वर मिलेगा और अगर बेहतर करती हैं तो गोल्ड भी जीत सकती हैं.

अदिति अगर ये उपलब्धि हासिल करती हैं, वो वे ऐसी खिलाड़ी में शुमार हो जाएँगी, जिनकी जीत के बारे में शायद भारतीय ओलंपिक दल के अधिकारियों ने भी नहीं सोचा था.

ये भी माना जा रहा है भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के होने वाले चौथे राउंड में बारिश से रुकावट हो सकती है. अगर बारिश के कारण चौथा राउंड नहीं खेला गया, तो अदिति को सिल्वर मिल जाएगा, क्योंकि अदिति तीसरे राउंड की समाप्ति पर दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं. पहले नंबर पर हैं अमेरिका की नेल्ली कोर्डा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments