Homeदेशछोड़िए परीक्षा का तनाव सुनिए यह एग्जाम एंथम सांग ,टेंसन हटाने CBSE...

छोड़िए परीक्षा का तनाव सुनिए यह एग्जाम एंथम सांग ,टेंसन हटाने CBSE का अनूठा प्रयास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने यू-ट्यूब पर सीबीएसई एग्जाम एंथम सांग (Exam anthem song) रिलीज किया है. जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए उत्साहित करना और परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम करना है. सीबीएसई एग्जाम एंथम सांग (रैप सॉन्ग) को लॉन्च करने के साथ सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन भारत का पहला ऐसा बोर्ड बन गया है, जिसने बोर्ड की परीक्षाओं पर आधारित सॉन्ग लॉन्च किया है.

सीबीएसई द्वारा परीक्षा के बीच में रैप सॉन्ग, जिसको सीबीएसई एग्जाम एंथम सांग भी कहा जा रहा है, लॉन्च करने का मकसद नई पीढ़ी के छात्र छात्राओं के साथ जुड़कर उनके मन से एग्जाम का भय और तनाव को कम करना है ताकि वे पूर्णरूप से कंसन्ट्रेट होकर परीक्षा में शामिल हों और अच्छे अंक प्राप्त कर सके.



बोर्ड एग्जाम पर बेस्ड CBSE Exam Anthem को बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. जिसे शिक्षा वाणी ऐप (Shiksha Vaani App) पर भी सुना जा सक्ता है.  सीबीएसई रैप सॉन्ग का टाइटल “हम तो पढ़ेंगे” ( Hum To Padhenge) पर आधारित है.

सीबीएसई एग्जाम एंथम रैप सॉन्ग की थीम भी परीक्षार्थियों को कड़ी मेहनत करने और स्ट्रेस से मुक्त रहने की सलाह दे रही है. जिसे सीबीएसई बोर्ड, विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए अलग- अलग माध्यमों का उपयोग कर रहा है. इसके लिए बोर्ड रैप सान्ग को यूट्यूब के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे-फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी शेयर कर रहा है.

इस सीबीएसई रैप सॉन्ग को दिल्ली पब्लिक स्कूल (दिल्ली शाखा) के छात्रों और वहां के स्टाफ द्वारा  तैयार किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments