यूपी के हाथरस जनपद में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आगरा में भर्ती कराया गया। जैसे ही भक्तों को रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, उन्होंने जगद्गुरु के जल्द स्वस्थ रहने के लिए दुआ मांगना शुरू कर दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की हाथरस के गांव लाड़पुर स्थित केशव देव भगवान मंदिर में 25 जनवरी से 2 फरवरी तक श्रीराम कथा का कार्यक्रम चल रहा है। श्रीराम कथा के अंतिम दिन 2 फरवरी को रामभद्राचार्य के अचानक सीने में दर्द उठा है। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया है। जहां उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि रामभद्राचार्य को स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान निमोनिया निकला है। वह पूर्णत: स्वस्थ हैं। तबीयत बिगड़ने की पता लगते ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे फोन कर हाल-चाल जाना है। माना जा रहा है कि वह नियमित जाँच के लिए हॉस्पिटल आये हैं।