Homeप्रमुख खबरेंजनसंपर्क मंत्री मिश्रा की अपील सभी समाजों में रहे समरसता का...

जनसंपर्क मंत्री मिश्रा की अपील सभी समाजों में रहे समरसता का भाव

ग्वालियर । जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने  दतिया में भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ और अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन सभा के समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में और हर वर्ग के विकास के लिए कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है। डॉ. मिश्र ने कहा कि जन-कल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सामाजिक संगठन जन-जागरूकता बढ़ाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
डॉ. मिश्र ने सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि सभी समाजों में समरसता का भाव रहे, यही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिये। । इस अवसर पर सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments