दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बेशक चटर्जी और उनकी विचारधारा अलग-अलग थी। मगर जिस तरीके से वो मुद्दे उठाते थे और सदन में नियमों का अलग-अलग इस्तेमाल करते थे। यह सब उन्हें ही करते हुए देखते थे और समझते थे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें सोमवार (13 अगस्त, 2018) सुबह ही चटर्जी के निधन के बारे में जानकारी मिली। हालांकि जिस वक्त वह न्यूज एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर से यह बात कह रही थीं तब अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इस दौरान उन्होंने रूंधे हुए गले से कहा, ‘माननीय सोमनाथ चटर्जी के निधन के बारे में आज सुबह ही मुझे मालूम पड़ा। वास्तव में वह बिग ब्रदर थे, मेरे लिए भी। हमारी विचारधारा अलग-अलग रही, लेकिन विचारधारा अलग होने के बाद भी जबसे मैंने 1989 में लोकसभा में कदम रखा, तब से मैं सोमनाथ चटर्जी को काम करते हुए देखती थी। जिस तरह से वो मुद्दे उठाते थे। जिस तरह नियमों का अलग-अलग उपयोग करते हुए मुद्दों को उठाना कैसे है, ये सब उनसे ही समझते थे
अलग विचारधारा के बावजूद सोमनाथ दा के निधन से रो पड़ीं सुमित्रताई
RELATED ARTICLES